#Bhojiwood : खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह की फ़िल्म 'बापजी' का गाना "आजा राजा किस कर" हुआ रिलीज

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ का फूल टू धमाल सांग "आजा राजा किस कर" वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है, जिसमें खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह की केमेस्ट्री काफी पसन्द की जा रही है। यह स्पेशल सांग रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने में खेसारी और ऋतु सिंह की कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है। इस गाने ने देखते ही देखते यूट्यूब पर अच्छे खासे व्यूज पार कर लिए हैं। इस गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने।









इस गाने में ऋतु सिंह बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं जबकि ख़ेसारी लाल अपने डांस और स्टाइल से सबको लुभा रहे हैं। इसमे ख़ेसारी लाल का लुक बहुत अच्छा है वहीं ऋतु सिंह का ड्रेस सेंस तो कमाल का है। दोनो का डांस और दोनों की ट्यूनिंग बेहद अट्रैक्टिव दिख रही है।
उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जायसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी,  मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।











from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments