#Bhojiwood: नीलकमल सिंह, काजल राघवानी और प्रियंका सिंह का एक साथ पहला सैड सांग "जा अब पलट के देखब ना" ने किया 2 मिलियन व्यूज पार

Team NSN

भोजपुरी म्यूज़िक वर्ल्ड में अपनी लाजवाब गायकी से बवाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर एक्टर नीलकमल सिंह और सुपरस्टार अदाकारा चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी और फेमस सिंगर प्रियंका सिंह का फर्स्ट टाइम एक साथ दर्दभरा विडियो सांग "जा अब पलट के देखब ना" लेकर आए तो जैसे यूटयूब पर तबाही मच गई है। यह म्यूज़िक वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी पसंद किया जा रहा है और इसे 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। जी हां, इसे अब तक 21 लाख लोग देख चुके हैं। इस गीत में पहली बार नीलकमल सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी पेश की गई है। गाने के फिल्मांकन में वे एक दूसरे से नाराज़ नजर आ रहे हैं। इन दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई है और एक दूसरे से कह रहे हैं "जा अब पलट के नही देखेंगे। यह गाना भव्य एवं रमणीय लोकेशन पर फिल्माया गया है। जोकि देखने में बहुत अच्छा लगता है। टूटते दिलों की आवाज़ इस गाने से लोग तुरन्त कनेक्ट हो पा रहे हैं। यही वजह है कि यह गीत सीधे दिल मे उतर रहा है और लोगों का प्यार पा रहा है।









इस दर्द भरे गीत को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है जबकि संगीत राज गाजीपुरी का है। म्यूजिक अरेंजर मोहित मौर्या हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन इंचार्ज पंकज सोनी हैं।





नीलकमल सिंह और काजल राघवानी के फैन्स व भोजपुरिया दर्शक इस दर्द भरे सांग को काफी संख्या में देख रहे हैं
नीलकमल सिंह इसमें एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। यह गाना संगीतप्रेमियों के दिलों को छू रहा है। नीलकमल सिंह की आवाज़ में तो जादू है ही अपनी अदायगी से भी वो दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। और फिर यह वीडियो तो स्पेशल है जिसमे उनके साथ काजल राघवानी हैं। साथ ही प्रियंका सिंह ने बड़ी सुरीली आवाज में गाया है जिसमे भोजपुरी लोक गीत की खुशबू रची बसी हुई है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!