नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने मुंबई कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी अर्जुन सिंह को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। अर्जुन सिंह कांग्रेस के टिकट पर नगरसेवक का चुनाव लड़ चुके हैं। काफी अरसे से वे जिला स्तर पर सक्रिय रुप से पार्टी के लिए काम कर रहे थे। उनकी सक्रियता तथा सराहनीय कार्य को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद दिया। इस अवसर पर रत्नेश सिंह भी उपस्थित रहे।
from NayaSabera.com
0 Comments