अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें बालिकाएंः डिप्टी एसपी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें बालिकाएंः डिप्टी एसपी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
आरआरएमपीएस में मिशन शक्ति पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
नौपेड़वा, जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य वक्ता मिशन शक्ति अभियान की वाराणसी की नोडल अफसर/डिप्टी एसपी आस्था जायसवाल ने कहा कि सरकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं। सभी छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें। जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें। छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्मार्ट फोन का प्रयोग संभलकर करें। थोड़ा सा असावधानी बरतने पर किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। माँ-बाप व अभिभावक से किसी बात को छिपाये नहीं। साइबर क्राइम के प्रति भी छात्राओं को आगाह करते हुये उन्होंने कहा कि किसी प्रलोभन में आकर कोई लिंक न फालो करें तथा न किसी पोस्ट को शेयर करें। उन्होंने सभी महिला हेल्पलाइन नंबरों को समझाया और बेफिक्र होकर उसका प्रयोग करने की सलाह दी। सुश्री जायसवाल ने छात्राओं को लक्ष्य बनाकर उसके अनुरूप तैयारी करने के लिए प्रेरित करते हुये कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आप भी पढ़ाई पर ध्यान देकर मनपसंद क्षेत्र में अपना कॅरियर बनायें और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इससे पूर्व छात्राओं ने बुकें देकर डिप्टी एसपी सुश्री जायसवाल का स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रबंधक प्रमोद जायसवाल ने स्मृति चिन्ह भेेंट किया। साथ ही विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका गीता सोनी व रेनू सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया। अन्त में प्रधानाचार्य अखिलेश श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं व छात्राएं मौजूद थीं।

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!