निस्वार्थ सामाजिक सेवा के लिए अशोक सिंह आशावादी सम्मानित | #NayaSaberaNetwork

निस्वार्थ सामाजिक सेवा के लिए अशोक सिंह आशावादी सम्मानित | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
नालासोपारा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा प्रखर समाजसेवी अशोक सिंह "आशावादी" के सामाजिक क्षेत्र में दिए जा रहे अहम योगदान के लिए उनका सत्कार समरस फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन डॉ किशोर सिंह के मार्गदर्शन में संस्था के विशेष सलाहकार राजेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मुंबई मनपा के वरिष्ठ शिक्षक अशोक सिंह समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह "आशावादी" ने इस सम्मान के लिए समरस फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन डॉ किशोर सिंह समेत सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर मिलने वाले सम्मान से समाज के लिए अधिकाधिक कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने डॉ किशोर सिंह के नेतृत्व में समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना की, और कहा कि सर्वधर्म समभाव की मिसाल पेश करते हुए इस संस्था ने सही मायने में अपने नाम को चरितार्थ किया है। आगामी दिनों में होने वाले वसई-विरार मनपा चुनाव के मद्देनजर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा को प्रभारी तथा मेहुल वोरा को सहप्रभारी नियुक्त किया है। इन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन तथा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आशावादी ने कहा कि इस बार के मनपा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है, इसमें रंच मात्र भी संदेह नहीं है।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad
*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
AD



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments