मृतका के बेटे व अन्य पर मुकदमा दर्ज करना एसओ को पड़ा भारी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
एसपी ने एक महीने के अंदर ही किया तबादला
संजय सिंह होंगे चंदवक थाने के होगें नये प्रभारी
चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी गांव निवासी मृतका सरोज के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा थाने पर किए गए प्रदशर््ान के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय मृतका के बेटों सहित दस नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना एसओ अमरेंद्र कुमार पांडेय को भारी पड़ा।पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार देर रात  उनका तबादला कर दिया। उनकों आए अभी एक महीना ही हुआ था।
गौरतलब हो कि बीरीबारी गांव निवासी अशोक राम की पत्नी सरोज की बीते वर्ष 13 नवम्बर को रास्ते के विवाद में दबंग पड़ोसियों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी थी जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका के पति ने पांच आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था दो अभी तक फरार हैं।फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ग्रामीणों ने 18 जनवरी को थाने पर प्रदशर््ान किया था।पुलिस पांच दिन के अंदर गिरफ्तार करने का आ·ाासन दिया था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार तो नहीं कर पाई उल्टे मृतका के बेटों,समाजसेवी आलोक सिंह सहित दस नामजद व दर्जनों अज्ञात लोगों पर 13 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर परेशान करने लगीं। मृतका के बेटों ने सोशल मीडिया सहित वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक महीने के अंदर ही थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय को हटा कर संजय सिंह को थाना प्रभारी नियुक्त किया है।

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जिला महिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!