जेसीआई जौनपुर चेतना ने दिलाई नैतिकता की शपथ | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
जेसीआई जौनपुर चेतना ने दिलाई नैतिकता की शपथ | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई चेतना महिला शाखा ने आज नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्हईपुर में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कई चरणों में नैतिकता की शपथ दिलाई।

जेसीआई जौनपुर चेतना ने दिलाई नैतिकता की शपथ | #NayaSaberaNetwork


 उनको नैतिकता दिवस के बारे में जानकारी दी गई जेसीआई इंडिया के द्वारा आज के दिन को नैतिकता दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें जेसीआई द्वारा प्रत्येक शहरों के स्कूल, पार्क कालेजों, अस्पतालों में आम नागरिक को नैतिकता की शपथ दिलाई जाती है। इसी गाइडलाइन को मध्य नजर रखते हुए आज शहर में स्थित विद्यालय, पार्क एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 2000 लोगों को शपथ दिलाई गई एवं इमानदारी की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से नेहरू बालोद्यान मे जेसी रीता कश्यप ने कार्यक्रम का आयोजन किया संस्था के पूर्व अध्यक्ष मधु गुप्ता ने बच्चों को शपथ दिलाई और नैतिकता को अपने जीवन में अमल करने की शिक्षा दी कार्यक्रम का संचालन सचिव अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक चंद्रकला सिंह विद्यालय की धानाचार्य प्रियंका सिंह व विद्यालय के शिक्षक गण का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर अंजु जयसवाल शारदा गुप्ता, सोनी जायसवाल ममता गुप्ता व संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!