#Bollywood : अभिनेता राजीब सिंह के जन्‍मदिन पर फिल्‍म ‘चप्‍पल चोर’ का अनाउंसमेंट

Team NSN

राजीब सिंह पिक्‍चर्स और मनजोगी प्रोडक्‍शन की ओर से आज दिल्‍ली में फिल्‍म ‘चप्‍पल चोर’ का अनाउंसमेंट किया गया। यह अनाउंसमेंट फिल्‍म के अभिनेता राजीब सिंह के जन्‍मदिन के मौके पर किया गया। इससे पहले राजीब सिंह ने सुबह – सुबह सभी चाहने वाले और अपने परिजनों का आभार जताया। साथ ही मंदिर में पूजा – अर्चना कर ईश्‍वर से आशीर्वाद भी लिया। राजीब ने कहा कि यह मेरे लिए खास दिन है, जिसे मेरे चाहने वालों ने अपनी शुभकामना संदेश से खास बना दिया है। मैं सबों का आभार व्‍यक्‍त करता हूं।





वहीं, उन्‍होंने फिल्‍म ‘चप्‍पल चोर’ के लिए भी अपने एक्‍साइटमेंट का इजहार किया और कहा कि यह फिल्‍म बेहद खास है। इसकी कहानी मैंने और कपिल भारद्वाज ने मिलकर लिखी है। कपिल ही इस फिल्‍म को निर्देशित भी करेंगे। जल्‍द ही इस फिल्‍म की शूटिंग शुरू होगी। यह फिल्‍म सबों को देखना चाहिए, क्‍योंकि इसकी कहानी और मेकिंग दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक सार्थक संदेश से जोड़ने वाली है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!