अयोध्या मन्दिर निर्माण में 1.21 करोड़ देने पर समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सम्मानित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अयोध्या मन्दिर निर्माण में 1.21 करोड़ देने पर समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सम्मानित | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। रामनगरी अयोध्या में बन रहे श्री राममंदिर निर्माण में सर्वाधिक समर्पण निधि देने वाले जौनपुर के निवासी एवं मुम्बई के उद्योगपति/समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह को उत्तर मुंबई भाजपा की तरफ से सम्मानित किया गया। बता दें कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में भव्य मंदिर निर्माण के लिए समाजसेवी श्री सिंह ने 1 करोड़ 21 लाख 11 हजार 111 रुपए की समर्पण राशि दी है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र के साथ उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने श्री सिंह के कांदिवली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। उपरोक्त लोगों ने श्री सिंह को रामभक्त हनुमान की मूर्ति, शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही अमरजीत मिश्र ने ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा सामाजिक, धार्मिक सहित अन्य कार्यों में बढ़-चढ़कर किये जा रहे योगदान की प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि मुंबई से जौनपुर तक श्री सिंह जरुरतमंद समाज को सहयोग करते हैं। वहीं सांसद गोपाल शेट्टी ने राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के लिए देश भर से मिल रहे प्रतिसाद पर खुशी जताई। इस दौरान समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि उपरोक्त कार्य के लिये उन्हें ईश्वरीय प्रेरणा मिली है।

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad


*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!