अमित सिंह बनाए गए प्रांतीय संगठन मंत्री | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • BRC सिकरारा स्थित प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 22 सदस्यों वाली कार्यसमिति में सर्वसम्मति से जनपद जौनपुर के प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित सिंह को संगठन मंत्री के पद पर निर्वाचित होने पर ब्लाक इकाई सिकरारा व जनपदीय इकाई ने ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अगुवाई में बीआरसी सिकरारा स्थित प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।


उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय एवं महामंत्री उमाशंकर सिंह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह जनपद के प्रति प्रांतीय नेतृत्व का सम्मान है जिसके लिए जनपद का प्रत्येक शिक्षक प्रांतीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता है और आश्वस्त करता है शिक्षक हितों को लेकर भविष्य में होने वाले संघर्षों में जनपद अमित सिंह के नेतृत्व में अपनी जोरदार उपस्थिति को दर्ज कराएगा।


प्रांतीय संगठन मंत्री निर्वाचित होने के अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह, लोहिया संरक्षक रवि प्रकाश मिश्र, सुरेंद्र प्रजापति, संतोष सिंह, प्रवीण सिंह, प्रवक्ता पंकज सिंह, आलोक सिंह,  विनोद यादव, संदीप सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेश चतुर्वेदी, चंदन सिंह, दिनेश यादव, मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, शैलेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना सिंह, रेखा यादव, राजेश सिंह टोनी, जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, संतोष बघेल, रामसिंह राव, राजीव रत्नम तिवारी, संजय सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, सरोज सिंह, सुशील सिंह, अजीत सिंह, दिवाकर चौहान, भूपेश सिंह, सतीश पाठक, मृत्युंजय सिंह, राजीव लोहिया, अखंड सिंह, अतुल सिंह, धीरज कश्यप, स्वतंत्र, अजय सिंह, राजीव मणि, केशव सिंह, मुन्नालाल यादव, पारस नाथ यादव, गिरीश सिंह, संतोष सिंह, सर्वजीत श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अखिलेश सिंह, सुजीत सोनकर, रोहित सिंह, अनुज सिंह, आलोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित दिनेश सिंह, विशाल सिंह, प्रदीप सूर्या, सुभाष बिंद सहित सभी जनपदीय एंव ब्लॉक पदाधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व जिला मंत्री मनीष सोमवंशी ने भी जिलाध्यक्ष अमित सिंह को प्रांतीय संगठन मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!