ममता बनर्जी का ऐलान, बंगाल में सबको फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने घोषणा करते हुए कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि हमारी सरकार बिना किसी लागत के राज्य के सभी लोगों को कोरोना का वैक्सीन की सुविधा देने की व्यवस्था कर रही है। आपको बता दें कि देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकारकरण अभियान शुरु होगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण के मद्देनजर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की तैयारियों का जायजा लेने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को की गई।
ममता बनर्जी का ऐलान, बंगाल में सबको फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन | #NayaSaberaNetwork


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 9,922 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 787 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,59,886 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान 978 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर सुधरकर 96.79 प्रतिशत हो गई है। राज्य में कुल 5,41,930 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में अब भी 8,034 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

*Ad : श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!