जिलाधिकारी ने अटल पार्क का किया लोकार्पण | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
जिलाधिकारी ने अटल पार्क का किया लोकार्पण | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
डॉ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला में जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने अटल मनरेगा पार्क का लोकार्पण किया तथा शिक्षा जगत के पुरोधाओं एवं पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय प्रेस मान्यता समिति के अध्यक्ष डा. हेमंत तिवारी ने जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की गरिमा को फलीभूत करते हुए ग्रामीण अंचल में इस विद्यालय के अनुपम सौन्दर्य एवं शैक्षिक परिवेश के लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अच्छे शिक्षकों के साथ अनुकूल वातावरण का होना आवश्यक है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पार्क की अनुपम छटा से हर्षित होकर निवर्तमान प्रमुख मिथिलेश यादव तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव की सराहना की तथा पार्क के सौन्दर्य से आकृष्ट होकर जिले में प्रथम स्थान होने का गौरव भी प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर के प्राचार्य डा. रणजीत पाण्डेय ने गीता ज्ञान यज्ञ महोत्सव के अनुक्रम में मंचासीन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पत्रकार एवं वयोवृद्ध शिक्षाविद् राम सन्मुख तिवारी को श्रीमद्भगवद्गीता और शाल भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह तथा संचालन विनय तिवारी ने किया। जिलाधिकारी द्वारा सवायन गांव में नवनिर्मित अटल मनरेगा पार्क का भी लोकार्पण किया गया तथा अच्छे कार्य के लिए ग्राम प्रधान ललित दीक्षित को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षाविद सुरेश पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी राज नारायण पाठक, एडीओ पंचायत रमाशंकर सिंह, डॉ.दिनेश सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, अनिल कुमार, सतीश सिंह, दुष्यंत मिश्र आदि उपस्थित रहे।

*Ad : माउंट लिटेरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : पूर्वान्चल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : जिला महिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!