पूविवि परिसर के सुरक्षाकर्मियों को कुलपति ने बांटे कम्बल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
पूविवि परिसर के सुरक्षाकर्मियों को कुलपति ने बांटे कम्बल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने विवि परिसर की सुरक्षा में तैनात 41 सुरक्षाकर्मियों को सोमवार को कंबल बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कंपकंपाती ठंड में सुरक्षा बल परिसर में तैनात हैं। इस मौसम में उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर न पड़े, इस बात को लेकर विवि प्रशासन गंभीर है। सुरक्षा बलों का दायित्व भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवान के साथ परिसर में कुलपति आवास पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कंबल वितरित किया गया। उनका मानना है कि अत्यधिक सर्दी में उनको थोड़ी राहत मिलेगी और वह बचाव करते हुए अपना काम मुस्तैदी से करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई नेक कार्य नहीं होता। इस अवसर पर कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी डा. केएस तोमर, मीडिया प्रभारी डा. राजकुमार आदि उपस्थित थे।

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!