किसान आंदोलन, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर सोनकर समेत कई सपा नेता नजरबंद | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। किसान आंदोलन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता किसानों के साथ देने के लिए कृषि कानूनों का विरोध कर आंदोलन को बेताब है वहीं पुलिस उन्हें उनके घरों पर ही नजरबंद करके उन्हें रोक दे रही है। सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर सोनकर समेत कई सपा नेताओं को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। 
किसान आंदोलन, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर सोनकर समेत कई सपा नेता नजरबंद | #NayaSaberaNetwork


धर्मापुर : कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी किसानों का समर्थन और साथ देकर उनकी मांगों को उचित बताते हुए आन्दोलन को धार देने का काम कर रही है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आह्वान कर सभी जिलों के मुख्यालय पर एकत्र होकर सपाईयों द्वारा किसानों के आन्दोलन के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराना तय था लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह ही पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के घर को पुलिस छावनी तब्दील कर भारी संख्या में पुलिस बल के लोगों ने घर से नहीं निकलने दे रहे हैं और उनको हाउस अरेस्ट कर दिया। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से हम सपाई डरने वाले नहीं हैं, सरकार सभी वर्ग का उत्पीड़न कर रही है।  इतिहास गवाह है जिस सरकार ने अन्नदाताओं का अपमान किया है उसका पतन हो गया है। किसानों का आन्दोलन सरकार के ताबूत का आखिरी कील साबित होगा। सरकार द्वारा किसानों सहित सभी वर्ग की आवाज को दबाने का कृत्य संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हनन है, सभ्यता और संस्कृति का हनन है, इस बात की जितनी निन्दा की जाय कम है। सरकार का कृत्य अधिनायकवाद का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी सदैव किसानों, बेरोजगारों, युवाओं,  व्यापारियों, शिक्षकों, सहित समाज के हर वर्ग की हितैषी रही है, सर्व समाज को जोड़ने और साथ लेकर चलने का काम करती है, विकास को तरजीह देती है लेकिन वर्तमान सरकार ने सभी वर्गों की उपेक्षा करते हुए वाजिब मांग और आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है जिसकी घोर निन्दा करता हूं। प्रदेश की जनता सपा विकासवाद की नीतियों के प्रति विश्वास जताते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करते हुए विकास के लिए समर्पित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना अहम योगदान देने का काम करेगी।

*Ad : No. 1 News Portal - NayaSabera.com | जौनपुर का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल | विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320, WhatsApp : 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments