भूमि विवाद को निपटाने पहुंची पुलिस का महिलाओं ने किया विरोध | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवापुर गाँव में भूमि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहीं महिलाओं को पुलिस पकड़कर थाने ले गयी। महिलाओं का आरोप हैं कि  पुलिस विवादित जमीन पर एक पक्ष कू कब्जा दिलाकर हैण्डपम्प लगवा रही है।

मीरगंज थाना के देवापुर गांव में राकेश यादव और मुरलीधर मौर्या के बीच भूमि विवाद काफी दिन से चला आ रहा है। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुरलीधर अपने कब्जे की जमीन में हैण्डपम्प गडवा रहे थे जिसका विरोध राकेश यादव का पक्ष कर रहा था। रविवार को हैण्डपम्प लगना शुरु हुआ तो विवाद बढ़ गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। लगभग तीन दर्जन से ज्यादा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई लेकिन हैण्डपम्प बोर होना बंद नहीं हुआ। यह देख राकेश यादव के पक्ष की महिलाओं ने पुलिस पर जबरी कब्जा कराने का आरोप लगाकर विरोध करना शुरु कर दिया। महिलाएं प्रभारी निरीक्षक से भी उलझ गयी। उनका आरोप था कि महिला पुलिस ने महिलाओं को मारपीटा भी है। इस बीच प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार महिलाओं को समझाते बुझाते रहे पर महिलाओं के न मानने पर पुलिस महिलाओं को पकड़कर थाने ले गयी। विपक्षी राकेश यादव का आरोप है कि सत्ता पक्ष के एक मंत्री के दबाब में पुलिस गाँव में पुलिस छावनी बनाकर विवादित जमीन पर हैण्डपम्प गडवा रही है तथा उनकी घर की महिलाओं को पकड़कर थाने ले गयी है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंची थी। महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया जबकि पुलिस उन्हें समझाने का पूरा प्रयास कर रही थी।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ad : No. 1 News Portal - NayaSabera.com | जौनपुर का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल | विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320, WhatsApp : 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!