समाजवादी शिक्षण संस्थान में मनाया गया चौधरी चरणसिंह का जन्मदिवस | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर।समाजवादी शिक्षण संस्थान कौवापार गोपालपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का जन्मदिवस मनाया गया।संस्थान के संचालक नितेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसानों के मसीहा थे तथा जमींदारी उन्मूलन विधेयक पारित करवा के किसानों के हमदर्द बने। 
इसके साथ ही पटवारी का पद समाप्त करके लेखपाल जैसे नये पद को सृजित किये। चरण सिंह जी का विचार था कि देश के सुख एवं समृद्धि का रास्ता खेत एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!