समाज सेवियो ने जरूरतमंदो को दिए कंबल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
समाज सेवियो ने जरूरतमंदो को दिए कंबल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में समाज सेवियो ने साढ़े पांच सौ जरूरतमंदो में कंबल का बितरण किया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। गोबरहा शहाबुद्दीनपुर गाँव में शुक्रवार को रंजीत यादव राना के आवास पर पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र व युवा नेता दिनेशकांत यादव के द्वारा साढे़ चार सौ जरूरतमंदो को कंबल दिया गया। वहीं सियरा़वासी गाँव में समाजसेवी हीरालाल कन्नौजिया अपनी पत्नी स्व उर्मिला देवी की दूसरी पूण्य तिथि पर सौ जरूरतमंदो को कंबल प्रदान किया। 
कंबल बितरण के दौरान जुटे लोगों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि निर्बल और असहायों की सेवा साक्षात ईश्वर की पूजा है। दान कई प्रकार के है। लेकिन मौसम और आवश्यकता के अनुरूप किया गया दान सर्वोत्तम होता है। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते इस समय कंबल और गर्म कपड़ों का बितरण करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। समाजसेवी श्री कन्नौजिया ने कहा कि हम आपस में मिलजुल कर तथा एक दूसरे के सहयोग से ही गरीबो को विकास की मुख्य धारा तक लासकते हैं। इस मौके पर , मेवालाल यादव,  कृष्ण कुमार यादव, जोखई , भारत यादव,  राजन ,धर्मदेव यादव, जेपी यादव,  नाथ, पारस नाथ यादव,  नंदलाल,राज कुमार यादव प्रधान, सचिन यादव,दिनेश  आदि मौजूद रहे।

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!