लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहा शासन प्रशासन : जगदीश राय | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
          > पूर्वमंत्री को कार्यकर्ताओं के 
             साथ पुलिस ने रोका

फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद विधान सभा क्षेत्र के धर्मापुर ब्लाक पर किसानों के समर्थन और नये कृषि कानून पर विरोध दर्ज कराने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय को समाजवादी कार्यकर्ताओं सहित रास्ते में ही पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। वह जैसे ही कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास से निकल पर कुछ आगे बढ़े थे कि एसओ रामप्रवेश कुशवाहा मय फोर्स पहुंचकर जुलूस रोक वापस कर दिये।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय ने कहा कि हम समाजवादी साथी लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से आन्दोलनरत किसानों का समर्थन व किसान विरोधी कानून का विरोध कर रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन हमारी आवाज को दबाकर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का काम रहा है। समाजवादी साथी हमेशा किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, गरीबों, मजदूरों, मजलूमों की आवाज को बुलंद करने व उनके संघर्ष में साथ देने का काम करते रहे हैं। सदैव उनके हितों की लड़ाई में साथ रहेंगे। भाजपा सरकार समाजवादी साथियों की हूंकार से डर गयी है। उनको पीड़ित और प्रताड़ित करने का काम कर रही है। इसका खामियाजा केन्द्र व प्रदेश सरकार भुगतने को तैयार रहे।
इस मौके पर सपा नेता मेवालाल यादव, जयहिंद यादव, भीम यादव, रमेश यादव, रमाशंकर यादव, श्याम विहारी यादव, तौफीक अहमद, अजीत यादव, संजय सरोज, मनीष मौर्या, अजय पटनायक आदि मौजूद रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!