#Bhojiwood : जोया खान और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी फिल्म "कल्‍लू की दुल्‍हनियां " मे

Team NSN

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री जोया खान उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनके खाते में लॉकडाउन के बाद कई फिल्‍में आयी हैं। इसलिए जोया धड़ाधड़ अपनी फिल्‍में शूट कर रही हैं। इन दिनों वे अपनी नई फिल्‍म ‘कल्‍लू की दुल्‍हनियां’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग अयोध्या उत्तर प्रदेश में चल रही है। इस फिल्‍म के निर्देशक चंदन उपाध्‍याय हैं, जिन्‍होंने जोया को लेकर कहा कि उनमें काफी प्रतिभा है। वे खूबसूरत हैं और उन्‍हें कोई भी नई चीजें करने में वक्‍त नहीं लगता। वे अभि‍नय की बारिकियों को समझ कर परफॉर्म करती हैं। हमारी फिल्‍म कल्‍लू की दुल्‍हनियां में भी उनका बेहद अहम रोल है। जोया खान के साथ इस फिल्म मे और 7 बड़ी हेरोईने काम कर रही है .









आपको बता दें कि जोया खान की अगली फिल्‍म ‘माया ’ होने वाली है, जिसकी शूटिंग इसी महीने में 25 दिसंबर से होगी। फिल्‍म को यूपी के मऊ जिला में शूट किया जाना है। इसको लेकर जोया बेहद एक्‍साइटेड हैं। इसमें सुपर स्‍टार लाडो मदेशिया के साथ नजर आने वाले हैं। राम पटेल इस फिल्‍म को डायरेक्‍ट कर रहे हैं, तो समझा जा सकता है कि फिल्‍म कितनी बड़ी होने वाली है।









इससे पहले जोया मशहूर निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू की भोजपुरी फिल्म ‘सिंहासन’ की शूटिंग राकेश मिश्रा और आकाश सिंह यादव के साथ पूरी कर चुकी हैं, जिसमें उनका किरदार बेहद असरदार और अहम होने वाला है। इतना ही नहीं, जोया के पास अभी कई फिल्‍में हैं, जो साबित करता है कि वे कितनी डेडिकेटेड हैं। साथ ही भाग्‍यशाली भी, क्‍योंकि लॉकडाउन के बाद इतनी बड़ी संख्‍या में फिल्‍मों का मिलना किसी के लिए आसान काम नहीं होता है।









आप को बता दें कि मुकेश गुप्ता कृत आई एल गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्‍म के संगीतकार ओम झा हैं। ‘कल्लू की दुल्हनिया’ में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निधि झा,ज़ोया खान, पूनम दूबे,मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद,प्रिती ध्यानी,अहाना भारद्वाज,संजय पांडेय,संजय वर्मा , जे नीलम ,बबली और किरण यादव जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिका में हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला और डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!