डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

  • व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया पहला अर्घ्य
  • अर्घ्य के दृश्य को देखने के लिए भक्तों की लगी रही भीड़
  • गोमती नदी के घाटों पर रही चाक-चौबंद व्यवस्था
डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

जौनपुर। जनपद में हर्षोल्लास के साथ डाला छठ का पर्व मनाया गया। शाम ढलते ही दिन भर व्रत रखने वाली महिलाओं ने गोमती नदी के किनारे पानी में खड़ी होकर अस्ताचल सूर्य को छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया हालांकि कुछ पुरूषों ने भी व्रत रख कर अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के दृश्य को देखने के लिए शाही पुल एवं सद्भावना पुल पर दर्शकों की भीड़ लगी रही। वहीं समितियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए लगातार निर्देशित करते रहे।

डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

विदित हो कि नहाय खाय के साथ व्रत की शुरूआत बुधवार शाम से ही शुरू हो गयी। पहले दिन महिलाओं ने लौकी चावल खा कर व्रत रखा। इस पर्व की तैयारी एक सप्ताह पहले से ही अधिकांश घरों में चल रही थी। अर्घ्य देने के एक दिन पहले गोमती नदी के गोपी घाट, हनुमान घाट, विसर्जन घाट सहित अन्य घाटों की नगर पालिका परिषद द्वारा साफ-सफाई कराई गई थी। शुक्रवार को शाम तीन बजे से ही इन घाटों पर व्रती महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इन घाटों पर स्वयंसेवी संस्थाएं भी अर्घ्य देने के लिए गाय के दूध की व्यवस्था किए थे। प्रशासन ने पहले ही घाटों पर गहरे पानी में न जाय इसके लिए रस्सा बांध रखा था। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए पहले से ही तैयारियां किया था। पहला अघ्र्य देने के बाद महिलाएं गाजे बाजे के बाद घर को लौट गई अब सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork
मडि़याहूं : सदैव आस्था की ही जीत होती है, आस्था प्रकृति पर सदैव भारी पड़ती है। भगवान सूर्य की पूजा की छठ पूजा सबसे कठिन व्रत है। इस व्रत की शुरु आत बुधवार से ही नहाए खाए के शुरू हुई और आज इस व्रत का समापन अस्ताचल सूर्य को अघ्र्य देने के साथ होगा। यज्ञ की इस व्रत का प्रचलन सबसे ज्यादा बिहार राज्य में है लेकिन अब धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों में भी छठ पूजा की शुरु आत हुई हैं। मडि़याहूँ तहसील में चुटका देवी मंदिर पर स्थित तालाब के किनारे गाना बजाना करती हुई महिलाएं छठ पूजा अर्चन किया। इस मौके पर विधानसभा 370 अपना दल एस की क्षेत्रीय विधायक डॉ. लीना तिवारी ने भी महिलाओं के साथ घुलमिल कर छठ पूजा का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर व्यवस्था के क्रम में महिला पुलिस की भी तैनाती देखी गई।

लगातार नाव से चक्रमण करते रहे डीएम

डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

जौनपुर। जौनपुर में छठ पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं कुशलतापूर्वक मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये गये थे। डीएम डीके सिंह द्वारा लगातार नाव द्वारा विभिन्न घाटों का भ्रमण कर छठ पूजा की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि कुशलतापूर्वक पूजा संपन्न कराने  में सभी का सहयोग रहा है, जिसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

बैरिकेटिंग की वजह से शहर हुआ जाम
जौनपुर। डाला छठ के मौके पर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने नगर के चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, सद्भावना पुल मछरहट्टा मोड़ से दोपहर दो बजे के बाद बैरिकेटिंग कर दी गयी थी जिसके चलते नदी के इस पार से उस पार जाने के लिए दो पहिया वाहन व अन्य वाहनों लंबी कतारें लगी रहीं। जिसके चलते घंटों शहर पूरा जाम नजर आया। यही नहीं शहर के बाहरी इलाके जेसीज चौराहे से लेकर सिपाह तक चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, हालांकि जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके तहत बैरिकेटिंग कर आवागमन को रोका था।

डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

डाला छठ : कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... See Pics | #NayaSaberaNetwork

All Pic _ RaviRajan 9415234188

*Ad - डाला छठ की शुभकामनाएं : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad

*Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, जौनपुर 9554210903, 7309896302*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments