दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे लोकतंत्र रक्षक सेनानी चन्द्रबली तिवारी: एसपी तिवारी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • बालिका शिक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक की 5वीं पुण्यतिथि मनी
  • चन्द्र प्रकाश तिवारी ने तमाम गरीबों में बांटे कम्बल
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के सिविल लाइन के पास संचालित बालिका शिक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक व लोकतंत्र रक्षक सेनानी चन्द्रबली तिवारी की 5वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। शुक्रवार को यह कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ जहां उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे लोकतंत्र रक्षक सेनानी चन्द्रबली तिवारी: एसपी तिवारी | #NayaSaberaNetwork


इस मौके पर विद्यालय के विद्यालय एसपी तिवारी डब्बू ने कहा कि संस्थापक श्री तिवारी कभी किसी से भेदभाव नहीं किये। सबके साथ समभाव का व्यवहार रखते थे। वे दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने वर्ष 1971 में विद्यालय रूपी शिक्षा का बीज रोपित किया जो आज एक वट वृक्ष का रूप धारण किये हुये निरन्तर प्रगतिशील है।

श्री तिवारी ने कहा कि हम विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उनके इस बगिया को समभाव होकर आगे बढ़ाये। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान संस्थापक के द्वितीय पुत्र चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा गरीबों को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनय पाठक ने किया।

इस अवसर पर शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुधा द्विवेदी, मन्जू दुबे, रमेश कुमार, सत्येन्द्र त्रिपाठी, शिवांश तिवारी, अखिलेश मिश्रा, इन्नर, संतोष, निशा सहित तमाम लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये मौजूद रहे। अन्त में प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्वेता पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*Ads : GET A DIRECT LINE TO YOUR CUSTOMERS | Reach Unlimited | Contact - nayasabera.com Ads | Mo. 9807374781, 8299473623 | WA - 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!