- सिख समुदाय ने लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप
अरशद हाशमी
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना द्वारा गुरुनानक जी के 551वें जयंती के पावन पर्व पर सिख समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार किया। सदरगंज वार्ड स्थित गुरुद्वारे पास व मिश्राना वार्ड में गुरुनानक शाही गुरुद्वारे के पास गंदगी का अंबार लगा रहा।
आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने साफ—सफाई नहीं करायी जिससे अध्यक्ष के प्रति सिख समुदाय के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष को हमारा त्योहार रास नहीं आता जबकि समस्त समुदाय के धार्मिक त्योहारों पर अध्यक्ष द्वारा सफाई से लेकर चूना व केमिकल का छिडकाव तक कराया जाता है। क्या सिख समुदाय के लोग नगर पंचायत के सीमा के बाहर रहते है। आखिर नगर पंचायत अध्यक्ष की सिख समुदाय के लोगों प्रति क्या मन्शा है यह तो वहीं जान सकती है।
इसी कड़ी में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति डा. परमजीत सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकाल में किसी भी समुदाय व उनके पर्व पर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती गई थी। साफ—सफाई चूने के छिड़काव पानी व्यवस्था आदि की जाती थी मगर वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना को भी सोचना चाहिए। जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में सारे दिन भजन कीर्तन व लंगर जारी रहा। मुख्य रुप से गुरूद्वारे के पदाधिकारियों में सरदार डॉ. परमजीत सिंह, स्वर्ण सिंह टीटू, कवलजीत सिंह गब्बर, सोनू सिंह, सरदार सिंह, रम्मी सिंह, सतपाल सिंह सहित आदि लोग रहे।
from NayaSabera.com
0 Comments