चेयरमैन ने ईओ पर लगाया मनमानी तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • ईओ ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
नया सबेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय स्थित अपने कक्ष में एक प्रेसवार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी पर कई गम्भीर आरोप लगाया है। 

उन्होंने कहा कि ईओ सभासदों पर दबाव बना रहे हैं। यहां सब मनमाना घरजाना चल रहा है। हमारे लिखित आदेश को भी दरकिनार किया जा रहा है। श्री बरनवाल ने कहा कि आउटसोर्सिंग के 29 कर्मचारियों में से चार कर्मचारियों को मैंने लिख कर दिया था कि निकाल दिया जाय। बाकी का मानदेय दीपावली तक कर दिया जाय। उसके बाद आउटसोर्सिंग के ठेकेदार हरिनाथ यादव ने कहा कि मैंने 29 कर्मचारियों को कार्य हेतु दिया है। मुझे 29 कर्मियों का मानदेय चाहिये। इसके अलावा चेयरमैन ने कहा कि मेरे कहने के बाद भी अभी ऑनलाइन तथा जेमपोर्टल से निविदाएं नहीं मंगाई जा रही हैं। ठेकेदार हरिनाथ यादव का टेंडर रद करने को कहा। उन्होंने ईओ को सभासदों से मिलकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। उक्त मामले में ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि हरिनाथ यादव के फर्म का टेंडर हुआ था वह कई वर्षों से आउटसोर्सिंग के ठेकेदार हैं। टेंडर अपर जिला अधिकारी द्वारा खोला गया था। चेयरमैन के शिकायत की जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंचा दिया था। मैंने चेयरमैन को बता दिया था कि टेंडर पूरे कानूनी प्रक्रिया से हुआ है। मेरे पास उसे रद्द करने का अधिकार नहीं है। साथ ही ईओ ने बताया कि जिन चार कर्मचारियों को चैयरमैन द्वारा निकालने की बात कही गयी है। उनको नगर पंचायत के छह सभासदों ने लिखकर दिया है कि कोरोना काल में उक्त कर्मियों द्वारा बेहतर काम किया गया। उनको नहीं निकाला जाय।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!