डाला छठ पर्व : प्रशासनिक अधिकारियों से मिला श्री संकट मोचन संगठन, गोपी घाट पर होता है भव्य कार्यक्रम | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। श्री संकट मोचन संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को डाला छठ पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने शाही पुल के बगल स्थित गोपी घाट पर डाला छठ पर्व के बाबत 20 व 21 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। साथ ही इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन व नगर पालिका से मिलने वाली सुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

डाला छठ पर्व : प्रशासनिक अधिकारियों से मिला श्री संकट मोचन संगठन, गोपी घाट पर होता है भव्य कार्यक्रम | #NayaSaberaNetwork

इस पर अधिकारियों ने वर्तमान की महामारी के बाबत जारी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुये कार्यक्रम को सम्पन्न कराने की बात कही जिस पर प्रतिनिधिमण्डल ने प्रशासनिक दिशा निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष आदित्य चौधरी, महामंत्री अजय निषाद, कोषाध्यक्ष सूरज निषाद, प्रदीप तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार, अशोक निषाद, रामू निषाद, धीरज कुमार, रीतेश जायसवाल, चन्दन कुमार, मुन्ना, पुल्लू निषाद, राजू निषाद, डा. कमलेश कुमार, राजू गुप्ता, सरोज निषाद, अखिलेश कुमार सहित तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।

*Ad : Happy Dhanteras & Diwali : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!