जौनपुर का नाम बदलकर यमदग्निपुरम करने की मांग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की लखनऊ, अलीगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों का नाम बदलने की मांग
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ​जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखनऊ, अलीगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों का नाम बदलकर नया नामकरण करने के संदर्भ में पत्र लिखा है। 

जौनपुर का नाम बदलकर यमदग्निपुरम करने की मांग | #NayaSaberaNetwork

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश के कई जिलों का नाम बदलकर नया नामकरण कर अभूतपूर्ण काम किया है, इससे भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद गौरवान्वित हुआ है। 

जौनपुर का नाम बदलकर यमदग्निपुरम करने की मांग | #NayaSaberaNetwork

इस प्रकार का अप्रतिम और ऐतिहासिक निर्णय आप जैसे महान व्यक्ति के बूते की ही बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विनम्र प्रार्थना की है कि व्यापक जन-भावना को देखते हुए लखनऊ का लक्ष्मणपुरी, अलीगढ़ का अशफाकउल्ला नगर, जौनपुर का यमदग्निपुरम्, आजमगढ़ का आर्यनगढ़ और मिर्जापुर का विंध्यवासिनी नगर या विन्ध्य धाम करने की कृपा करें। जन-मानस और इतिहास आप का सदैव आभारी रहेगा। भाजपा नेता राज बहादुर सिंह ने भी पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की इस जायज मांग का समर्थन किया है।

*Ads : GET A DIRECT LINE TO YOUR CUSTOMERS | Reach Unlimited | Contact - nayasabera.com Ads | Mo. 9807374781, 8299473623 | WA - 8299473623*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देवदीपावली की शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!