डर वह चीज है जो लगा करता है जिंदगी भर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
डर वह चीज है जो लगा करता है जिंदगी भर
कहता है उसे नहीं लगता डरता है जिंदगी भर

बड़ी अजीब बात है कि आदमी जाने क्यूँ कर 
मौत आती है इक बार मरता है जिंदगी भर

ढाई अक्षर भी नहीं याद कर पाता है आदमी 
दिन रात सर डुबा कर वह पढ़ता है जिंदगी भर

मुसल्लम इमान ले जो पैदा होता है हर सक्स 
उसको ही कमोबेस खर्च करता है जिंदगी भर

सच है कि झूठ अक्सर यही सुनने में है आता
पिछले जन्म का आदमी भरता है जिन्दगी भर

डर वह चीज है जो लगा करता है जिंदगी भर | #NayaSaberaNetwork

डॉ. एमडी सिंह
पीरनगर, गाजीपुर यूपी
पिछले 50 सालों से ग्रामीण क्षेत्रों में होमियोपैथी की चिकत्सा कर रहे हैं

*Advt : रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूं वाले) | के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर उ.प्र.*
Advt.

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.

*विज्ञापन : अपनों के साथ बांटें खुशियां, उन्हें खिलाएं उनका favourite Pizza | Order now - Pizza Paradise 9519149897, 9918509194 Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!