देवि पैयां पडूं , तुमसे विनती करूं | #NayaSaberaNetwork

देवि पैयां पडूं , तुमसे विनती करूं | #NayaSaberaNetwork


शारदीय नवरात्रि का प्रारम्भ कल दिनांक 17/1/2020 से है, मां दुर्गा के चरणों में नमन करते हुए एक प्रार्थना 
उनके चरणं में अर्पित, जो सबसे अलग हट के है उम्मीद है कि आ सबको पसन्द आएगी। आप सबको शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।

प्रार्थना (मां दुर्गा की) 
*******

देवि  पैयां   पडूं  , तुमसे  विनती  करूं।
मेरा   उद्धार  कर   दे  जगत   वन्दिनी।। 

माता  दुर्गे  सुनो , कुछ  तो मन  में गुनो।
एक अवगुण के  कारण,न दण्डित करो।। 

ये तो माया  की साया है, सुन  माते मेरी।
कर  कृपा  मेरे  ऊपर से , खण्डित  करो ।।

एक गलती के कारण,आजीवन की पूंजी। 
 माता  जगदेश्वरी   यूं  न , भण्डित   करो।।

मैं  महा  मूर्ख  प्राणी  हूं, देवि  माते  सुनो।
मूर्खता हर  के मुझको  भी पण्डित  करो।।

महिसासुर  को  मारा , भक्तों  को  उबारा ।
कर कृपा  मुझको  महिमा  मण्डित  करो ।।

दोषी   नादान  हूं    पर ,   तेरा  भक्त   हूं।
मेरी    प्रार्थना   को   न ,  लम्बित    करो।। 

मैं   याचक    खड़ा   हूं  ,  तेरे   द्वार   पर ।
नाम   मेरा  भी  भक्तों   में , नम्बित  करो।।

देवि    पैयां   पडूं  , तुमसे   विनती   करूं ।
मेरा    उद्धार    कर   दे  , जगत   वन्दिनी ।।

महेन्द्र सिंह "राज"
9986058603

*विज्ञापन : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Ad : पैसा कम. प्रचार ज्यादा. सिर्फ नया सबेरा डॉट कॉम. जल्दी कीजिए। मो. 9807374781, 9792499320*
Ad


*Advt : रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूं वाले) | के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर उ.प्र.*
Advt.



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments