Trending

दलित विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार : पंकज सोनकर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंकज सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।

दलित विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार : पंकज सोनकर | #NayaSaberaNetwork

ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश के अन्दर लगातार दलितों पर उत्पीड़न जारी है एवं दलितों की आवाज उठाने वाले लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाला जा रहा है। उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस अध्यक्ष आलोक प्रसाद को लखनऊ पुलिस ने 13 अक्टूबर 2020 को बिना कारण बताए देर रात 2 बजे गिरफ्तार कर ली है और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल दी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलित विरोधी मानसिकता के तहत कार्य कर रही है। जब कोई दलितों की आवाज या उनके लिए संघर्ष करता दिखाई देता है तब उसे किसी ने किसी तरीके से दबाने का प्रयास किया जाता है। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद एक सरल सुलझे हुए व्यक्ति हैं, एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं एवं सदैव समाज के बीच मदद करते हुए उनके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहते हैं। हमारी मांग है कि आलोक प्रसाद को जल्द से जल्द रिहा किया जाए एवं सभी फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए।

इस अवसर पर विकास तिवारी, नंद लाल गौतम, राधे गौतम, संदीप गौतम, प्रेमचंद गौतम, संदीप कुमार, संजय, मनीष, अंकुश, माही सोनकर, सुनील कुमार, रंजीत गौतम आदि उपस्थित रहें।

*Ad : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान की तरफ प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!