दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत एक युवक की मौत, तीन घायल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के बसिरहा गाँव में हुए आमने—सामने बाइक भिड़त में एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। 

बताते हैं कि मीरगंज बाजार निवासी शुभम् जायसवाल 22 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द्र जायसवाल व आशीष 25 वर्ष सुजानगंज स्थित एक गाँव में रिश्तेदारी गए थे वहां से लौटते समय अभी वह मछलीशहर—सुजानगंज मार्ग पर स्थित बसिरहा गाँव पहुँचे थे कि सामने से आ रहे पराहित गांव निवासी योगेश मिश्र 24 वर्ष व उनकी बहन रुचि मिश्रा 20 वर्ष से आमने—सामने भिड़ंत हो गई। दोनों भाई बहन मछलीशहर नगर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। भिड़ंत होते ही दोनों बाइक पर सवार सड़क के बगल गड्ढे में पलट गए। मौके पर मौजूद अगल—बगल के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने शुभम के मौत की पुष्टि कर दी जबकि योगेश और आशीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

*Ad : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान की तरफ से सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सपा के 28वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!