Jaunpur News: खेल प्रतियोगिता में उड़ान के एथलीटों का जलवा

Naya Savera Network

7 स्वर्ण समेत जीते 12 पदक, चहुंओर मिल रहीं बधाइयां

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की प्रतिभाओं को तराशने के लिये संचालित उड़ान एथलेटिक्स कार्यक्रम के खिलाड़ियों ने ब्लॉकस्तरीय बेसिक विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के 12 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया। इनमें 7 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।

फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में प्राची यादव ने गोल्ड, अतुल ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड, श्रेयस ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड, अंतिमा ने बालिकाओं के जेवलिन थ्रो में गोल्ड, प्रिया ने लॉन्ग जंप में गोल्ड, प्राची यादव ने बालिकाओं के हाई जम्प में गोल्ड, अर्जुन यादव ने गोला फेंक स्पर्धा में गोल्ड जीता।

जैनीश ने 50 मीटर दौड़ में सिल्वर, आयुष ने हाई जम्प में सिल्वर, अंतिमा ने शॉट पुट में सिल्वर, अर्जुन ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर और आयुष ने 4 सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। उड़ान कार्यक्रम के संस्थापक अजित यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य सामाजिक आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली युवा एथलीट्स को निःशुल्क प्रशिक्षण सहित अन्य सहयोग के जरिये बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए हौसला देना है। इस सफ़लता में उड़ान कार्यक्रम के प्रशिक्षक जिलाजीत और संतोष यादव की महती भूमिका रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नेशनल हाईवे-135A पर अतिक्रमण से यातायात बाधित

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!