नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू घाट के झुंकी घाट पर मंगलवार को लश्करी मंदिर के अधिकारी अरुणेश दास उर्फ अरुण सिंह के नेतृत्व में मां सरयू का आरती पूजन कर 2100 दीपक सरयू नदी में प्रवाहित किए गए। दीप जलने से पूरा घाट रोशन हो गया।लश्करी मंदिर परिवार ने दीपदान कर परिवार एवं अयोध्यावासियों की सुख समृद्धि और खुशी की कामना की। जय सरयू मैया,जय श्री राम के जयकारों से झुमकी घाट गूंज उठा। इस अवसर पर करुणेश दास,बबलू यादव,सविता सिंह,कृष्णा सिंह,अतुल दुबे, यशस्वी राजपूत,युवराज सिंह का दीपदान में विशेष सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विकास खण्ड सिरकोनी में बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


