Jaunpur News: पात्रों तक योजनाओं का भरपूर लाभ पहुंचाएं अधिकारी : उप मुख्यमंत्री

Naya Savera Network

किसानों को निर्बाध बिजली और लंबित निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने की जनपद के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।


उप मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए खराब और जले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा में बदलने तथा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली मीटरों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने और गलत बिलिंग के जरिए उपभोक्ताओं को परेशान न करने की हिदायत दी। किसानों को खेती और सिंचाई के लिए पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।


उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही अंत्येष्टि स्थलों, उत्सव भवनों, सड़कों, मंडियों और अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया।


उप मुख्यमंत्री ने थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की शिकायतें प्राथमिकता से सुनी जाएं और उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


राजस्व विवादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग को आपसी समन्वय से मामलों का निस्तारण कराने तथा जहां संभव हो, आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा।


इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, जन अपेक्षाओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली।


बैठक में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जनप्रतिनिधि अजीत प्रजापति, डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, रमेश सिंह, डॉ. आर.के. पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, पूर्व सांसद बी.पी. सरोज, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चंद्रशेखर, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: निरीक्षक रघुनाथ काशिनाथ दुधम का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न 

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 





एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!