Bareilly News: महारास लीला इतनी दिव्य कि भोलेनाथ बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंचे

Naya Savera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। सनातन धर्म मंदिर में चल रहे वार्षिक उत्सव में कथा व्यास  वरुण देव ने कहा कि श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया। कहा भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए।  पंजाबी कॉलोनी मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में कथा व्यास  वरुण देव ने कहा मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गई। कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया।


गोपी उद्धव संवाद को श्री वरुण दास ने विस्तार से बताते हुए कहा की उद्धव ने गोपियों को निर्गुण, निराकार ब्रह्म का ध्यान लगाने और योग मार्ग अपनाने को कहा। गोपियों ने इसे रूखा और कठिन बताते हुए कहा कि उनके पास दस- बीस मन नहीं हैं; उनका एक ही मन था जो श्रीकृष्ण के साथ चला गया। गोपियों ने तर्क दिया कि जिसका कोई रूप, माता- पिता या अंग नहीं है, उसका ध्यान वे कैसे करें। उन्होंने कान्हा की बाल लीलाओं, माखन- चोरी और बाँसुरी को याद किया।


गोपियों के निश्छल प्रेम और गहरे विरह को देखकर उद्धव का ज्ञान का घमंड टूट गया। उन्हें समझ आया कि सच्ची भक्ति प्रेम में है, केवल शास्त्रों के ज्ञान में नहीं। कृष्ण रुक्मणी का विवाह प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास वरुण देव ने कहा कि  विवाह से ठीक पहले रुक्मिणी ने एक विश्वसनीय ब्राह्मण के माध्यम से श्रीकृष्ण को सात श्लोकों का एक संदेश भेजा। इसमें उन्होंने प्रार्थना की कि कुल की रीति के अनुसार वे विवाह से पूर्व नगर के बाहर माता गिरिजा (पार्वती) के मंदिर पूजा करने जाएंगी और श्रीकृष्ण वहीं आकर उन्हें स्वीकार करें। संदेश पाकर श्रीकृष्ण तुरंत विदर्भ पहुंचे।


जब रुक्मिणी माता पार्वती की पूजा करके मंदिर से बाहर निकलीं, तो श्रीकृष्ण ने सबके देखते ही उन्हें अपने रथ पर बैठाया शिशुपाल का वध किया और द्वारका की ओर प्रस्थान किया। मंदिर में रुक्मणी कृष्ण का विवाह बहुत धूमधाम एवं बैंड के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।  जिसमें सभी भक्तों ने खूब आनंद एवं नृत्य किया। इस कथा में डॉ अरुण सक्सेना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विशेष अतिथि रहे। सह सचिव अजय अरोड़ा ने बताया कि कि कल कथा का विश्राम होगा। कथा में डॉ के एम अरोरा, तिलकराज दूसेजा, जनक राज, मन मोहन दीवान, हरीश सेठी, विजय गारखेल, अनुराग खट्टर, सुनील बांगा, जगदीश भाटिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने फहराया पुलिस ध्वज


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!