Jaunpur News: ​दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य: बीएसए

Naya Savera Network

सिकरारा के 46 दिव्यांग बच्चों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण

नया सवेरा नेटवर्क

​सिकरारा, जौनपुर। विकासखण्ड बक्शा में गुरुवार को आयोजित एलिम्को (ALIMCO) के निःशुल्क शिविर में सिकरारा ब्लॉक के 46 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 36 एमआर किट, पांच व्हील चेयर, दो हियरिंग एड, एक ट्राइसाइकिल, एक रोलेटर और एक क्रच शामिल हैं। शिविर में डॉ. पी. डी. तिवारी, डॉ. प्राची, जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय व एलिम्को टीम का मुख्य योगदान रहा। ​इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में स्पेशल एजुकेटर रामजीत मौर्य ने विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किए। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनकी पढ़ाई और दिव्यांगता से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए ये सामग्रियां दी गई हैं, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चे समाज की मुख्यधारा में शामिल होंगे और उनकी नियमित पढ़ाई-लिखाई सुचारू रूप से हो सकेगी। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर दीपक राव, विजय सिंह व रुचि यादव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, एसपी जौनपुर रहे मौजूद

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!