Jaunpur News: 25 नवंबर को जौनपुर आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बाल संरक्षण केंद्र का करेंगे निरीक्षण

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार, 25 नवंबर को जौनपुर के दौरे पर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे थाना सरपतहां क्षेत्र के ग्राम लालापुर स्थित बाल संरक्षण केंद्र पहुंचेंगे। यहां से वह स्टाफ कार द्वारा ग्राम सुइथाकला के लिए रवाना होंगे।


दोपहर 12:10 बजे उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के आवास पहुंचेंगे। यहां मुलाकात के बाद वह स्थानीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति भी मौजूद रहेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:40 बजे वह सुस्थाकला से रवाना होकर 12:45 बजे पुनः बाल संरक्षण केंद्र लालापुर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12:50 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दोपहर 1:50 बजे लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।


उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जारी कार्यक्रम 24 नवंबर को प्राप्त हुआ है। उनके आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासनिक अमले को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करनी होंगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी कॉलेज में इग्नू का परिचय समारोह आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!