Jaunpur News: शराब के नशे में महिला की पिटाई व जान से मारने की धमकी देने का आरोप , दी तहरीर

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। क्षेत्र के हिसामपुर गांव में  शुक्रवार सुबह शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी के साथ मिलकर महिला की पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाराणसी जनपद के चोलापुर थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी सोनी वर्मा पत्नी कुलदीप ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को मायके हिसामपुर गांव आई थी। करीब दस बजे पड़ोस के ही सेमू सिंह पुत्र कैलाश सिंह शराब के नशे में पत्नी नेहा के साथ आकर मेरी रीता देवी को गाली गलौज देने लगे। मना करने पर मां को पति पत्नी दोनों मिलकर मारने लगे। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। एक दिन पहले भी रात को आकर मेरी मां व बहन को गाली देते हुए दरवाजा खोलवाने के लिए दरवाजा पीटने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रेलमंत्री से मिलने जा रहे किसान नेता अजीत सिंह को ग्रामीणों संग पुलिस ने किया ऑफिस अरेस्ट


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!