Jaunpur News: सोंधी में राम वनवास प्रसंग का मंचन, श्रीराम के त्याग ने दर्शकों को किया भावुक

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। खेतासराय के सोंधी वार्ड में श्रीराम जानकी रामलीला समिति की ओर से राम वनवास प्रसंग का मंचन किया गया। इसमें कैकेयी के वरदान मांगने, राजा दशरथ की विवशता और श्रीराम के वन जाने के दृश्यों को कलाकारों ने जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। मंचन देखकर दर्शक भावुक हो उठे।


रामलीला में दिखाया गया कि कैकेयी ने राजा दशरथ से भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। राजा दशरथ अपने वचन से बंधे होने के कारण विवश हो गए। पिता के वचन का मान रखने के लिए श्रीराम ने वन जाने का निर्णय लिया। उनके साथ माता सीता और भाई लक्ष्मण भी वन गए।


कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से त्याग, मर्यादा, भाईचारे और माता-पिता के वचन का सम्मान करने का संदेश दिया। रामलीला का आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया जा रहा है।


इस दौरान समिति के प्रबंधक विमल श्रीवास्तव, उपप्रबंधक अजय श्रीवास्तव, जय प्रकाश यादव, शेर बहादुर श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, शैलेश सिन्हा, आदर्श श्रीवास्तव और वंश श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भोररापुर में धूमधाम से मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव, आकर्षक सजावट बनी आकर्षण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!