Jaunpur News: किताबें पढ़ने से व्यापक होता है ज्ञान, आत्मचिन्तन भी जरूरी: कुलपति

Naya Savera Network

पूविवि में छात्राओं ने जाना विज्ञान एवं अनुसंधान का महत्व

नया सवेरा नेटवर्क

सिद्दीकपुर, जौनपुर। भारत सरकार के विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अन्तर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं की छात्राओं ने मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम में छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, वैज्ञानिक उपकरणों तथा विभिन्न विभागों में संचालित शोध कार्यों की जानकारी प्रदान की गई।
कुलपति प्रो. राकेश सिंह ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि अध्ययन के दौरान पुस्तकों को पढ़ना बेहद जरूरी है। पुस्तकें ज्ञान का आधार हैं और इनके नियमित अध्ययन से विद्यार्थियों की समझ एवं दृष्टिकोण व्यापक होता है। जो विद्यार्थी किताबें नहीं पढ़ते, उनका ज्ञान संकुचित रह जाता है। अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन मीडिया और डिजिटल संसाधनों का सहारा लिया जा सकता है। केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जो कुछ भी पढ़ें, उस पर आत्मचिंतन और मनन अवश्य करें।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव एवं प्रो. मिथिलेश सिंह ने विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार ने आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों से परिचित कराया। छात्राओं को डीएनए फिंगरप्रिंटिंग की उपयोगिता को भी जाना। प्रयोगशाला में छात्राओं ने माइक्रोस्कोप, पीसीआर मशीन, थर्मल साइकलर सहित अन्य आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों को देखा। उन्हें पीसीआर तकनीक के माध्यम से डीएनए की विशिष्ट श्रृंखलाओं की अनेक प्रतियां तैयार करने की प्रक्रिया और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान में इसके महत्व को सरल भाषा में समझाया गया।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. काजल डे, डॉ. विजय शंकर ने छात्राओं को विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों, प्रयोगशालाओं एवं शोध गतिविधियों से विस्तारपूर्वक परिचित कराया। कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान, विज्ञान संकाय, फार्मेसी संकाय तथा इंजीनियरिंग संकाय का भ्रमण किया। संस्थान एवं विभिन्न संकायों में छात्राओं को रसायन विज्ञान सहित विभिन्न वैज्ञानिक विषयों की प्रयोगशालाओं, जैव प्रौद्योगिकी, औषधीय विज्ञान, दवा निर्माण एवं विश्लेषण तथा इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं से संबंधित शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी गई। इंजीनियरिंग संकाय में छात्राओं को तकनीकी नवाचारों और ड्रोन तकनीक से भी परिचित कराया गया। वहीं विज्ञान ज्योति कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. नितेश जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय नॉलेज पार्टनर के रूप में मार्गदर्शन कर रहा है। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक बालकृष्ण सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भारत यात्रा का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!