Jaunpur News: PET परीक्षा को लेकर जौनपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, सुबह 6 से रात 8 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के सुचारु एवं सकुशल आयोजन को देखते हुए रविवार, 1 नवंबर को जौनपुर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षा के दौरान शहर में संभावित भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर यातायात पुलिस द्वारा लागू की गई है।


यातायात पुलिस के अनुसार, निर्धारित अवधि में गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल से संबंधित आवश्यक वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए शहर के आठ प्रमुख प्रवेश मार्गों पर प्रतिबंध लगाया गया है।


इनमें पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास, कुत्तुपुर तिराहा और हौज टोल प्लाजा शामिल हैं। इन सभी स्थानों से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का आवागमन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा।


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुग्ध, सब्जी, औषधि और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में लगे वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को प्रतिबंध का पालन करना होगा। यहां तक कि नो-एंट्री पास प्राप्त वाहनों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और परीक्षा के दौरान शहर में जाम से बचाव में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्लास्टर कराने को लेकर दंपती की पिटाई, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!