बिना पंजीकरण संचालित हरिओम हॉस्पिटल में ओटी भी चलती मिली, तहसीलदार ने दी कड़ी चेतावनी
नया सवेरा नेटवर्क
चन्दवक। थाना क्षेत्र के चंदवक गाजीपुर मार्ग के समीप रसड़ा गांव स्थित हरिओम हॉस्पिटल को बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित किए जाने के मामले में प्रशासन ने बुधवार को दोबारा कार्रवाई की। अस्पताल को पहले 25 सितंबर को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) समेत सील किया गया था। आरोप है कि प्रबंधक ने प्रशासन की ओर से लगाई गई सील तोड़कर अस्पताल का संचालन फिर शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर तहसीलदार सत्यपाल चौहान के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को दोबारा सील कर चेतावनी दी।
डोभी चिकित्सा अधीक्षक डा. जितेंद गुप्ता ने बताया कि हरिओम हॉस्पिटल का बिना आवश्यक पंजीकरण संचालन किए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने 25 सितंबर को कार्रवाई की थी। उस दौरान अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य व्यवस्थाएं संचालित पाए जाने के बाद परिसर को सील कर दिया गया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने कथित तौर पर सील तोड़कर अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया। बुधवार को अस्पताल के दोबारा संचालित होने की सूचना मिलने पर एसडीएम केराकत से शिकायत की गई। जिसके बाद तहसीलदार सत्यपाल चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्साधीक्षक जितेंद्र गुप्ता भी टीम के साथ मौजूद रहे। जांच के दौरान अस्पताल का सील तोड़कर दुबारा संचालन किए जाने की स्थिति सामने आने पर अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए अस्पताल को फिर से सील कर दिया।
दोबारा सील तोड़ने पर मुकदमे की चेतावनी
तहसीलदार सत्यपाल चौहान ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि भविष्य में दोबारा सील तोड़कर बिना अनुमति अस्पताल संचालित करने का प्रयास किया गया तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बिना पंजीकरण अस्पताल का संचालन और सील तोड़कर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी नोटिस भी जारी किया। फिलहाल अस्पताल को दोबारा सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: ‘युवांतर 2026’ में दिखी सांस्कृतिक उत्कृष्टता
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)