नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा से उनके कार्यालय में शुक्रवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दिवंगत कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को सरकार की कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से आच्छादित (शामिल) करने की पुरजोर मांग की। परिषद के अध्यक्ष एस. पी. तिवारी ने अपर मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के मृतक आश्रित परिवार इस समय गंभीर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में इन परिवारों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बीमारी के समय उन्हें इलाज के लिए दर - दर भटकना न पड़े।
अपर मुख्य सचिव शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को अत्यंत संवेदनशील और न्यायसंगत माना। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के मृतक आश्रितों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में लाने के लिए नियमों का परीक्षण कर रहा है और इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री संजय कुमार शुक्ला तथा उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)