Jaunpur News: माधोपट्टी की बेटी मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में हासिल की सफलता

Naya Savera Network

आईएएस अधिकारी बनना है अगला लक्ष्य, पंजाब पुलिस में अधिकारी रहे हैं पिता नवीन सोलंकी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। देशभर में प्रशासनिक अधिकारियों की उपलब्धियों के लिए पहचान रखने वाले माधोपट्टी गांव की बेटी मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। गुरुवार शाम परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मुस्कान के चयन की खबर गांव पहुंची तो परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


माधोपट्टी गांव की पहचान देश को प्रशासनिक अधिकारी देने वाले गांव के रूप में रही है। गांव के अब तक 53 लोग प्रशासनिक अधिकारी बनकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि से गांव की प्रतिष्ठा में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।


मुस्कान के पिता नवीन सोलंकी पंजाब पुलिस में अधिकारी रहे हैं। मुस्कान की शिक्षा-दीक्षा पंजाब में हुई है। उन्होंने अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत और लगन से तैयारी की। निरंतर प्रयासों के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।


हरियाणा पीसीएस परीक्षा में चयन के बाद भी मुस्कान ने अपने सपनों को सीमित नहीं किया है। उनका अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बनना है। वह अपनी इस सफलता को मंजिल नहीं, बल्कि बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानती हैं।


मुस्कान की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य के सहारे बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। अब उनकी निगाहें आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को साकार करने पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में व्यापारियों का सम्मेलन, एकजुटता पर दिया जोर


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!