Bareilly News: जय प्रकाश नारायण ने समग्र क्रान्ति की चिंगारी को घर- घर तक पहुंचाया

Naya Savera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से समग्र क्रान्ति के महानायक जय प्रकाश नारायण की 124 वीं जयंती पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने समग्र क्रांति की ज्वाला को हर घर में पहुंचाया।उस समय बच्चे- बच्चे के मुंह पर जय प्रकाश का नाम था।

मानव सेवा क्लब के कहरवान स्थित सभागार में अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि 1929 के बाद अमेरिका से वापस आने पर जय प्रकाश नारायण नारायण का संपर्क जवाहर लाल नेहरू से हुआ। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बने। इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र और निर्भय सक्सेना ने जय प्रकाश नारायण के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार से शुरू हुई सम्पूर्ण क्रान्ति की ज्वाला पूरे देश में फैल गई। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे की वंदना से इन्द्र देव त्रिवेदी ने किया। शचीन्द्र सक्सेना को उनके अविस्मरणीय योगदान के लिये जय प्रकाश नारायण स्मृति सम्मान दिया गया। सभी का आभार पर प्रकाश चंद्र सक्सेना ने व्यक्त किया। बिपिन कुमार गर्ग, सुनील कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 


नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!