Jaunpur News: ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) दिनांक 12 अक्टूबर से प्रारंभ होगी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अवगत कराया गया की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद जौनपुर में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (First Level Checking—FLC) की कार्यवाही दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ होकर कार्यवाही की समाप्ति तक प्रतिदिन निरंतर संचालित की जाएगी। इस दौरान रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाशों के दिनों में भी कार्यवाही जारी रहेगी। अर्थात् FLC की कार्यवाही अवकाशरहित रूप से संपन्न की जाएगी।

FLC की कार्यवाही प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय, जौनपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस भवन में संपन्न की जाएगी। उक्त कार्यवाही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के 12 इंजीनियरों द्वारा संपन्न की जाएगी, जो FLC की निर्धारित अवधि के दौरान जनपद जौनपुर में ही निवास करेंगे।

इस प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 5,917 बैलेट यूनिट (BU), 5,917 कंट्रोल यूनिट (CU) एवं 5,917 वीवीपैट (VVPAT) की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जाएगी।

FLC की कार्यवाही के दौरान निर्धारित सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। FLC स्थल पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल दो अधिकृत BEL इंजीनियरों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, FLC स्थल पर किसी भी प्रकार की अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जैसे ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

FLC प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली वीवीपैट स्लिपों का प्रतिदिन श्रेडर मशीन के माध्यम से नियमानुसार विनष्टीकरण किया जाएगा।

समस्त FLC कार्यवाही माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। एफ.एल.सी.  के दौरान सभी राजनैतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारी ही एफ. एल. सी. प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ,जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | ‘सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!