नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। खेतासराय नगर के दीदारगंज मार्ग पर गुरुवार देर शाम सड़क किनारे जमा कूड़े-करकट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी चपेट में आने से नगर पंचायत की ओर से लगाया गया मोबाइल यूरिनल जल गया। करीब 20 मिनट तक आग की लपटें उठती रहीं। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर आग लगी, वह नगर पंचायत का अधिकृत कूड़ा डंपिंग स्थल नहीं है। सड़क किनारे पहले से ही कूड़े और गंदगी का ढेर लगा हुआ था। इसी में आग लगने से पास में रखा मोबाइल यूरिनल भी जल गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। नागरिकों ने इसकी सूचना संबंधित वार्ड के सभासद को दी।
सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने नियमित सफाई कराने और कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरसठी में दुर्गा पूजा पंडालों का पुलिस ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)