Jaunpur News: शीतला चौकियां धाम में गैस सिलेंडर में लगी आग, दर्शनार्थियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Naya Savera Network

समय रहते मिट्टी डालकर बुझाई आग, कोई जनहानि नहीं

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के महंगुपुर क्षेत्र में बुधवार को भोजन बनाते समय एक दर्शनार्थी के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आसपास मौजूद दर्शनार्थियों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर रोहनिया, जलालपुर निवासी घनश्याम अपने परिवार के साथ बस से मां शीतला चौकियां धाम में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सड़क किनारे कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ वे छोटे गैस सिलेंडर पर भोजन बना रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण उनके सिलेंडर में अचानक आग लग गई।


सिलेंडर को आग की लपटों में घिरा देखकर श्रद्धालुओं और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घनश्याम ने जलते सिलेंडर को सड़क पर रख दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सिलेंडर पर मिट्टी डालकर आग बुझा दी। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। श्रद्धालुओं की सतर्कता से समय रहते स्थिति नियंत्रित हो गई और किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विश्वामित्र के द्वारा श्रीराम और लक्ष्मण को मांगते ही दशरथ हुए व्याकुल 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!