Thane News: बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ई-पत्रिका ' पर्जन्य ' का हुआ विमोचन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ठाणे द्वारा हिंदी की साहित्यिक ई पत्रिका ‘पर्जन्य’ के विमोचन के परिप्रेक्ष्य में एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्णदत्त सिंह,अपर आयुक्त परिवहन दिल्ली सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप रमेश शुक्ला पूर्व ए. डी. एम. आमंत्रित थे। राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह   सिया ने उपस्थित अतिथियों का परिचय दिया तथा संपादन मण्डल के सदस्यों, पटल से जुड़े  राज्य स्तरीय  विभिन्न इकाई अध्यक्ष एवं उनके सदस्यों का भी स्वागत किया। मुख्य अतिथि की अनुमति  से कंपोज़र डॉ उर्वशी ‘हिन्दू ‘ ने ‘पर्जन्य’ पत्रिका की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए पर्जन्य के एक एक पृष्ठ की झलक प्रस्तुत की।सभी ने ज़ोरदार तालियाँ बजाकर पर्जन्य का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में  संपादन मण्डल के कार्य की सराहना करते हुए पृष्ठ सज्जा के लिए उन्होंने डॉ उर्वशी की विशेष रूप से प्रसंशा की। उन्होंने पर्जन्य के निरंतर आगे बढ़ने हेतु अपनी शुभ कामनाएँ दीं। श्री रमेश शुक्ला ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी विशिष्ट सज्जा एवं विभिन्न विधाओं के  समावेश के कारण यह विशिष्ट ई पत्रिका है। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष क़ी ओर से  डॉ मिथिलेश कुमार त्रिपाठी,डॉ गीता विश्वकर्मा, डॉ उर्वशी ‘हिन्दू’ शशी भार्गव, प्रांजल श्रीवास्तव  ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संपादन मण्डल क़ी ओर से  संरक्षक डॉ दिनेश प्रताप सिंह ,श्री रामकृष्ण वि सहस्रबुद्धे,एस बी उपाध्याय, ए. पी. द्विवेदी ने वक्तव्य दिए। बलराम मिश्र एवं रिंकू दुबे वैष्णवी ने अपनी शुभेच्छा व्यक्त की। डॉ पूर्णिका सुमन एवं डॉ अम्बिली टी भी विमोचन में उपस्थित रहीं।अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक शिव कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और  संचालन की जिम्मेदारी सत्यभामा सिंह सिया ने बहुत सुरुचि पूर्ण ढंग से निभाई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीयू में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर का हुआ आयोजन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!