जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य पदक

Naya Savera Network

जापान में इंडोनेशिया के खिलाड़ी से सेमीफाइनल में मिली हार, एसएल-4 वर्ग में हासिल किया तीसरा स्थान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास ललिनाकेरे यथिराज (सुहास एलवाई) ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पुरुष एकल एसएल-4 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। सुहास जौनपुर के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। प्रतियोगिता में सुहास ने बांग्लादेश, इंडोनेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से हार के साथ समाप्त हो गईं। तीन गेम तक चले मुकाबले में सेतियावान ने 23-21, 8-21 और 21-15 से जीत दर्ज की। इसके बाद सुहास को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

2 जुलाई 1983 को कर्नाटक के हासन में जन्मे सुहास 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सूरतकल से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशासनिक सेवा के दौरान वह गौतम बुद्ध नगर, प्रयागराज, आजमगढ़ और जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार में भी वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। सुहास देश के प्रमुख पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीते थे। वर्ष 2022 के एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 2024 की बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। खेलों में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुहास एलवाई की यह उपलब्धि उनके खेल करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

यह भी पढ़ें | करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!