नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधानसभा 370 मड़ियाहूं के प्रभारी विनय कुमार तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान सदैव याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति से सैकड़ों रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों महापुरुषों का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर बेलाल अहमद, संजय माली, राम सिंह बांकुरे, विजय प्रजापति, अनुरुद्ध सिंह, शिव प्रकाश मिश्र, अबुजर सिद्दीकी, नारायण साहू, हरदीप सिंह सोनू, सत्य प्रकाश, विजय यादव, राजू जायसवाल और मिथिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)