Jaunpur News: जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा नगर, भोर चार बजे हुआ राम-भरत मिलाप

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर का ऐतिहासिक भारत मिलाप बुधवार की रात से गुरुवार की भोर तक हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे नगर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और धार्मिक उत्साह के बीच भारत मिलाप देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

आयोजन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भगवान शंकर, माता पार्वती, हनुमान जी और मां भद्रकाली की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। झांकियों के दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही। पूरा नगर भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया।

गुरुवार की भोर करीब चार बजे गोला बाजार में भगवान श्रीराम और भरत सहित चारों भाइयों का मिलन हुआ। इस भावुक दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मकानों की छतों से महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर भाइयों के मिलन का स्वागत किया। जैसे ही चारों भाई एक-दूसरे के गले मिले, पूरा नगर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

इस दौरान श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पूरे आयोजन के दौरान चक्रमण करते रहे। पुलिस की सतर्कता के बीच ऐतिहासिक भारत मिलाप सकुशल संपन्न हो गया।

यह भी पढ़ें | ​विधान परिषद चुनाव: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने मतदाताओं से की मतदान की अपील




हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!